DBT Payment Check Kaise Kare : वर्तमान समय में सरकार के द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाती है, जिसके कारण सभी व्यक्तियों को डीबीटी पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीबीटी एक बहुत ही आसान और सुलभ प्रक्रिया है। इसके माध्यम से व्यक्ति को सीधा लाभ प्राप्त होता है, जिससे कि एक बटन क्लिक करने पर धनराशि सीधे व्यक्ति के बैंक अकाउंट ट्रांसफर हो जाती है।
DBT Payment Check Kaise Kare
इसी पोर्टल के माध्यम से व्यक्ति आसानी से पेमेंट चेक कर सकते है, इसके अलावा डीबीटी संबंधित अन्य सुविधाएं भी इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट से डीबीटी सुविधा कर सकता है, इसीलिए यह पोर्टल सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.
डीबीटी पेमेंट चेक करने हेतु पात्रता
डीबीटी पेमेंट चेक करने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए –
- बैंक अकाउंट पर डीबीटी प्रक्रिया चालू करने के लिए आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- डीबीटी प्रक्रिया को प्रत्येक खाता धारक व्यक्ति चालू कर सकता है।
- इसी के साथ डीबीटी के लिए आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
- डीबीटी प्रक्रिया प्रत्येक बैंक अकाउंट से लिंक की जा सकती है।
डीबीटी पेमेंट चेक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
डीबीटी पेमेंट चेक करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- फोटो
डीबीटी पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया
डीबीटी के माध्यम से पेमेंट स्टेटस को नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते हैं –
- जिससे कि आपकी स्क्रीन पर डीबीटी पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा।
- डीबीटी पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको PFMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने संबंधित विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद व्यक्ति को बैंक का नाम चयन करके अकाउंट नंबर को नीचे दर्ज करना है।
- साथ ही मोबाइल नंबर को दर्ज करके सबमिट कर देना है, जिससे कि ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा।