Apply online Ayushman Bharat Yojana 2021, Pradhanmantri Jan aarogya Yojana, Ayushman Bharat golden card, Pradhanmantri Ayushman Bharat Yojana State-wise – online registration, Application form, download ID card, beneficiary list, check online application status.
आयुष्मान भारत योजना की सहायता से देश के गरीब परिवार के लोगों को सरकार की तरफ से उनके स्वास्थ्य को लेकर बीमा कवर किया जाता है । ताकि गरीब परिवार के लोग अपनी बीमारियों का इलाज सही ढंग से और अच्छे अस्पतालों में करा सकें। इस आर्टिकल में आपको Aayushman Bharat Yojana से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, इत्यादि। आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Contents
Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana क्या है?
जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश में बहुत से ऐसे गरीब वर्ग के परिवार हैं जो अपना इलाज पैसे की आर्थिक तंगी की वजह से नहीं करा पाते हैं जिस वजह से उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना ( Ayushman Bharat Yojana ) की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अप्रैल 2018 को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन छत्तीसगढ़ के बाजीपुर जिले में की थी।

इसी के साथ इस योजना को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर 2018 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया था। PMJAY Scheme के तहत केंद्र सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को इलाज कराने के लिए सालाना 5 लाख रुपए सरकार की तरफ से प्रदान किए जाते हैं। योजना में सम्मिलित परिवार Ayushman Bharat Yojana के तहत सरकारी अस्पतालों / निजी अस्पतालों तथा निजी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में अपना इलाज करा पाएंगे।
Key Highlights of PMJAY Scheme 2021
योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी |
योजना का उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना |
कब शुरू हुई | 1 अप्रैल 2018 |
मंत्रालय | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
वर्तमान स्थिति | लागू |
अधिकारी वेबसाइट | https://pmjay.gov.in/ |
Ayushman Bharat Golden Card क्या है?
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड मुख्य रूप से भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है इसके अंतर्गत लाभार्थी को एक Golden Card दिया जाता है। इस कार्ड की सहायता से लाभार्थी सालाना 5 लाख रुपए तक की निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है। सरकार इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवारों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध करवाएगी।
Ayushman Bharat Golden Card के आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ayushman Bharat Golden Card पात्रता की जांच कैसे करें?
- इच्छुक लाभार्थी जो ( PMJAY ) Ayushman Bharat Yojana का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले सूची में अपनी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।

- आवेदक को सबसे पहले यहां दिए गए AM I Eligible के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आवेदक के सामने एक पेज खुल जाएगा इस पेज में आवेदक को अपना Mobile Number और Captcha Code डालकर Genrate Otp पर क्लिक करना होगा।

- आवेदक के मोबाइल नंबर पर OTP दिया जाएगा।
- OTP को Box मैं डाल कर Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
- आवेदक के सामने एक फार्म खुल जाएगा जहां पर आवेदक पूछी गई जानकारी भर के search बटन पर क्लिक करें।

- आवेदक के सामने लाभार्थी की सूची खुल जाएगी इस सूची में वह अपना नाम चेक कर सकता है।

- नाम के सामने दिए हुए HHD No. को कहीं लिखकर रख ले ताकि उसे अपना Ayushman Bharat Golden Card प्राप्त करने में आसानी हो।
Ayushman Bharat Golden Card कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप अपना नाम Ayushman Bharat Yojana – Jan Arogya Yojana के तहत देखना चाहते हैं और Golden Card को प्राप्त करना चाहते हैं, नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
Note:- आप अपना गोल्डन कार्ड वहीं से प्राप्त कर सकते हैं जहां से आप ने उसे बनवाया होगा। इसके लिए आप अपने नजदीकी CSC Center यानी जन सेवा केंद्र से जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक को जन सेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा।
- आवेदक Ayushman Bharat Golden Card को HHD No. जो सूची में दिया होता है उससे भी प्राप्त करा सकते हैं।
- CSC VLE आपसे आपका आधार कार्ड और आपका Finger Print लेगा।
- इस प्रकार आप अपना PMJAY Golden Card प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैसे बनवाएं?
यदि आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और आप योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तरीके से अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
जन सेवा केंद्र द्वारा ( CSC Center )
- सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा और उन्हें गोल्डन कार्ड प्राप्त करने के लिए बताना होगा।
- CSC VLE आपका नाम Aayushman Bharat Yojana की List मैं दिखेगा। यदि आपका नाम इस सूची में होगा तो आपको गोल्डन कार्ड दे दिया जाएगा।
- आपको कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर, की जरूरत पड़ेगी।
- CSC VLE आपका सफल पंजीकरण करके आपको पंजीकरण संख्या प्रदान कर देगा।
- इस प्रकार आप को CSC VLE के द्वारा 10 से 15 दिनों में आयुष्मान कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा। कार्ड बनवाने के लिए आपको ₹30 का शुल्क देना होगा।
पंजीकृत तथा निजी हॉस्पिटल के द्वारा
- सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी सरकारी अस्पताल में अपने आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जाना होगा जो कि हमने पहले ही आपको बता दिए हैं।
- अस्पताल में आपका नाम सूची में जांचा जाएगा।
- यदि आपका नाम सूची में होगा तब आपको अस्पताल की तरफ से आयुष्मान कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा।
- अधिक जानकारी अस्पताल में ही बता दिया जाएगा।