हरियाणा ग्राम पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल। gram Darshan portal Haryana Gram Panchayat, full information of Haryana gram Darshan portal in Hindi.
देश के सभी राज्यों को सरकार द्वारा डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य की राज्य सरकार ने हरियाणा राज्य में हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ( Haryana Gram Darshan Portal ) की शुरुआत की है। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है? हम आपको इसकी जानकारी आर्टिकल में देंगे।Haryana Gram Darshan Portal योजना के क्या लाभ हैं क्या उद्देश्य है तथा इसकी विशेषता क्या है पूरी जानकारी आपको यहां पर दी जा रही है। क्या आप जानना चाहते हैं?
Contents
Haryana Gram Darshan Portal क्या है ?
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत 2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक डिजिटलीकरण योजना है। ग्राम दर्शन पोर्टल के अनुसार हरियाणा राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से डिजिटलीकरण कर दिया जाएगा। इस डिजिटलीकरण से इन सभी ग्राम पंचायतों की पूरी जानकारी जैसे कि सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवश्यक सरकारी कार्यों की जानकारी, हुए विकास कार्यों की जानकारी, अब इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इस पोर्टल की सहायता से आप कहीं भी बैठकर हरियाणा ग्राम पंचायत से संबंधित सभी जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।

Key Highlights of Haryana Gram Darshan Portal
योजना का नाम | हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल |
किस ने लांच किया | हरियाणा सरकार द्वारा |
उद्देश्य | हरियाणा के ग्रामीण जिलों की पूरी जानकारी डिजिटलीकरण तरीके से स्टोर की जाएगी। |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
योजना की शुरुआत | 2 अक्टूबर 2020 |
आधिकारिक वेबसाइट | Link 1 Link 2 |
Haryana Gram Darshan Portal योजना का उद्देश्य तथा विशेषता
Gram Darshan Portal Haryana योजना की शुरुआत से राज्य की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी राज्य के सरकारी सेवाओं को आम आदमी तक कैसे पहुंचाया जाए या पहुंच रही है या नहीं। इस योजना से राज्य के सभी निवासी अभियान पाएंगे उनके गांव में कौन-कौन से विकास कार्य करवाए गए हैं तथा कौन-कौन से परियोजना है उनके ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा दी गई है।

राज्य के सभी नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी मांगों को सरकार तक भी पहुंचा सकते हैं। ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा पर आपको अन्य विभागों की विकास योजना से संबंधित जानकारी तथा उनके दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे।
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ
- ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरूआत से राज्य की सभी ग्राम पंचायतों की संपूर्ण जानकारी डिजिटलीकरण तरीके से स्टोर की जाएगी।
- इस पोर्टल से राज्य का कोई भी नागरिक अपने ग्राम पंचायत से संबंधित किसी भी सरकारी जानकारी अथवा सरकारी परियोजना की जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकेगा।
- ग्राम दर्शन पोर्टल योजना की शुरुआत हरियाणा राज्य सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को की गई थी।
- ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की किए गए सभी विकास कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
- Haryana Gram Darshan Portal योजना की सहायता से अब यह भी सरकार सुनिश्चित कर पाएगी कि सभी सरकारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच रही है या नहीं।
- इस पोर्टल पर आपको सरपंच, ग्राम सचिव, आज से संबंधित सभी जानकारी भी प्राप्त होंगी तथा इसके अलावा संपत्ति विवरण का भी वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया जाएगा।
- आपकी ग्राम पंचायत में करवाए गए सभी कार्यों की जानकारी भी आपको इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
- ग्राम पंचायत पोर्टल की सहायता से आप दुनिया में कहीं भी बैठकर सीधे वेबसाइट से अपने ग्राम पंचायत का डाटा देख सकते हैं।
- अपने ग्राम पंचायत की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट यानी Haryana Gram Darshan Portal के ऊपर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि अभी भी आपको किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपको उसका उत्तर अवश्य देंगे तथा आपकी सहायता की पूरी कोशिश करेंगे।