उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना क्या है, Kanya sumangala Yojana application form & check status, mksy up gov in ।
कन्या सुमंगला योजना 2022 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कन्या सुमंगला योजना के फार्म आमंत्रित किए गए हैं जो की पूर्णता ऑनलाइन है। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि किस प्रकार से कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करें कैसे का फार्म भरें और इसका स्टेटस कैसे चेक करें।
Contents
- 1 Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana Kya Hai?
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana Kya Hai?
कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई है। कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य कन्याओं के भविष्य को बेहतर बनाना है। हमारे देश में लड़कियों को एक अभिशाप की तरह देखा जाता है और इसी वजह से लड़कियों को पेट में ही मार दिया जाता है जिसे भ्रूण हत्या भी कहते हैं।

कई बार तो लड़कियों का बाल विवाह भी करा दिया जाता है, इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए सरकार ने तीसरे बजट 2019 में Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत बालिकाओं को ₹15000 की धनराशि प्रदान की जाती है।
कन्या सुमंगला योजना नया अपडेट
कन्या सुमंगला योजना के तहत छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है जो कि इस योजना के अंतर्गत कक्षा 1 में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 2000की जाते हैं तथा कक्षा 6 में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 2000 और कक्षा 9 में में दाखिला लेने वाली छात्राओं को ₹3000 इसी प्रकार 10वीं और 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ₹3000 प्रदान किए जाते हैं।

यदि कोई छात्रा 2 वर्षीय अथवा उससे अधिक के डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेती है तब उस छात्रा को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इसे भी जाने
- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
- मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना
- विकलांग पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
- श्रमिक लेबर कार्ड कैसे बनाएं
UP Kanya Sumangala Yojana Key Highlights
योजना का नाम | MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana (MKSY) |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश |
किस्ते | 6 |
आर्थिक सहायता | ₹15000 |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाना। |
Scheme Launched Date | 25 October, 2019 |
Official website | https://mksy.up.gov.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य
आइए जानते हैं इस योजना के मुख्य उद्देश्य क्या है-
- कन्या भ्रूण हत्या को रोकना
- लिंगानुपात को सम्मान करना
- कन्याओं की शिक्षा व स्वास्थ्य स्थिति को मजबूत बनाना
- बाल विवाह पर रोकना
- गरीब परिवार की बेटियों के लिए शिक्षा व्यवस्था की आर्थिक सहायता प्रदान करना
कन्या सुमंगला योजना में कितनी किस्त मिलती है?
Kanya Sumangala Yojana के अंतर्गत बालिका 6 किस्त को दी जाती हैं-
- प्रथम किस्त – कन्या के 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्म होने पर 6 माह के अंदर आवेदन करना होगा तथा योजना के अंतर्गत ₹2000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- किस्त 2 – कन्या के 1 वर्ष के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत ₹1000 की धनराशि दी जाएगी।
- किस्त 3 – कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर ₹2000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- किस्त 4 – कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर ₹2000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- किस्त 5 – कन्या के कक्षा 9 में प्रवेश लेने के उपरांत ₹3000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- किस्त 6 – कन्या कक्षा 10/ 12 पास करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक/ डिग्री या कम से कम 2 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर ₹5000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- शादी अनुदान योजना उत्तर प्रदेश
- मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना ऑनलाइन आवेदन
- bookmyhsrp.com Hsrp Online Apply Kaise Kare
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज क्या है?
- आवेदक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आय कम से कम ₹300000 से कम होनी चाहिए।
- यदि किसी ने अनाथ बच्चियों को गोद लिया है कब गोद ली हुई दो बच्चियों को लाभ दिया जाएगा और इसी के साथ परिवार की दो बेटियों को भी लाभ दिया जाएगा।
- योजना का लाभ एक परिवार की 2 कन्याएं ही प्राप्त कर सकती हैं।
- यदि किसी परिवार में 2 से अधिक बच्चे हैं तब उस परिवार को कन्या सुमंगला योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यदि किसी परिवार दो जुड़वा बेटियां हैं तब दोनों जुड़वा बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा इसी के साथ एक और बेटी को लाभ मिलेगा यानी की तीन बेटियों को लाभ दिया जाएगा।
कन्या सुमंगला योजना के आवश्यक दस्तावेज क्या है?
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- फोटो
- यदि कन्या गोद ली गई है तब गोद लेने का प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Mksy.up.gov.in online apply, अब आइए जानते हैं कन्या सुमंगला योजना का फार्म कैसे भरें?
उत्तर प्रदेश का नागरिक जो अपनी पुत्री के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है नीचे बताए गए तरीके से आवेदन कर सकता है और लाभ उठा सकता है।
- सबसे पहले आपको Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जहां पर आप को citizen service portal का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जो कि रजिस्ट्रेशन पेज होगा।
- यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन के कुछ नियम दिखाई देंगे इसके बाद आपको नीचे आना है जहां पर आपको मैं सहमत हूं पर क्लिक करना होगा फिर एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें पूछिए सभी आवश्यक जानकारी आपको सही-सही भरनी होगी इसके पश्चात आपको ओटीपी डालकर सत्यापन करना होगा।

- जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा आपको एक यूजर आईडी मिल जाएगी जिसके बाद आपको mksy portal login करना होगा।

- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर आप Login हो जाएंगे।
- यहां पर आपको कन्या पंजीकरण फार्म मिल जाएगा जिसे आप को सही सही भरना है।
- फॉर्म को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा इस तरीके से आप कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यदि आपके मन में कन्या सुमंगला योजना से जुड़ा कोई प्रश्न है आप उसे हमसे कमेंट बॉक्स के जरिए पहुंच सकते हैं हम उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।
Kanya Sumangala Yojana UP से जुड़े प्रश्न और उत्तर FAQ
Q1. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्य रूप से बालिकाओं के लिए शुरू की गई एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिसमें बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक के लिए ₹15000 की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
Q2. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का फार्म कैसे भरें?
योजना का फॉर्म भरने का तरीका Website में बताया गया है आप जाकर पढ़ सकते हैं।
Q3. योजना का फॉर्म भरने का तरीका साइड में बताया गया है आप जाकर पढ़ सकते हैं।
इस योजना का लाभ परिवार की सिर्फ दो बेटियों को ही दिया जाता है अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं ।