मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एप्लीकेशन फॉर्म 2021। Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Apply Online 2021 । MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Registration Form 2021।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: मध्य प्रदेश किसानों को कब मिलेंगे ₹10000 सालाना। आपको बता दें सितंबर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की धनराशि किसानों के बैंक खाते में जाने शुरू हो गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जीने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर 25 सितंबर से योजना की शुरुआत कर दी है। Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana की 1 Kist सितंबर महीने से किसानों के बैंक खाते में आनी शुरू हो गई है। क्या आप योजना के बारे में अधिक जानना चाहते हैं?
Contents
Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मुख्य रूप से मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली एक बहुउद्देशीय योजना है। योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के अवसर पर योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी किसानों के बैंक खाते में सालाना ₹4000 की धनराशि जमा की जाएगी।

इसे भी पढ़े >>>>> महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन
Key Highlights of Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2021
योजना का नाम | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
मिलने वाली धनराशि | ₹4000 सालाना |
कब शुरू हुई | 25 सितंबर 2020 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana मिलने वाली धनराशि
Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत किसानों के बैंक खाते में सालाना ₹4000 की धनराशि दी जाएगी। योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि सीधे किसान के बैंक खाते में दी जाएगी जैसे कि पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि दी जाती है। सरकार या धनराशि चलाना दो किस्तों में देगी। पहली किस्त में किसान को ₹2000 दिए जाएंगे तथा दूसरी किस्त में ₹2000 दिए जाएंगे। अब मध्य प्रदेश किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की ₹6000 तथा किसान कल्याण योजना के ₹4000 प्राप्त होंगे, जो कि कुल मिलाकर ₹10000 हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की विशेषता तथा उद्देश्य
- किसान कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है।
- किसान कल्याण योजना की सहायता से कर्ज में डूबे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान होगी।
- Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana में मिलने वाली आर्थिक सहायता की धनराशि ₹4000 होगी।
- योजना में मिलने वाली ₹4000 की धनराशि किसान को सालाना दो किस्तों में दी जाएगी।
- किसान कल्याण योजना से किसानों की आर्थिक सुधार आएगा।
- यदि आप किसान कल्याण योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके लिए आपको किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करना होगा तभी आप इसका लाभ प्राप्त कर सकोगे।
- योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
किसान कल्याण योजना की पात्रता
- योजना का लाभ लेने के लिए किसान किसान मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किसान होना चाहिए।
- लाभ प्राप्त करने के लिए किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पहले से रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन प्रक्रिया
- Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लिए कोई भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है इसके लिए आप से ऑफलाइन ही जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे। यहां पर आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित तरीके से बताई गई है।
- Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना होगा।
- यदि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो सबसे पहले आप किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करें।
- जब आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त होने लगेगा तब आप इस के योग्य पात्र माने जाएंगे।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन करने के लिए आपके क्षेत्र के पटवारी आपसे जरूरी दस्तावेज तथा आप की पूरी जानकारी का वेरिफिकेशन करेंगे ।
- आपके क्षेत्र का पटवारी आपसे आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी लेकर आवेदन करेगा तथा आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।
- इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का आवेदन पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन फॉर्म
- किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फॉर्म की जरूरत होती है।
- यहां पर आपको नीचे आवेदन फॉर्म का एक प्रारूप दिया गया है जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट करा सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम पता जमीन का विवरण आदि जानकारी सही-सही भरे।
- भरे हुए आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रतिलिपि लगाकर संबंधित अधिकारी के पास जमा करें।
- आवेदन फार्म डाउनलोड करें ।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया निम्नलिखित तरीके से बताई गई है आप कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- आपके सामने होम पेज पर फार्मर कॉर्नर का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिंक के ऊपर क्लिक करना होगा।

- आपके सामने फार्मर रजिस्ट्रेशन का फार्म खुल जाएगा
- अब आपको आधार नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पहुंची गई तभी जानकारी आपको सही-सही भरनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हो जाएंगे, इसके बाद आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Thanks
सर आपका बहुत ही अच्छा आर्टिकल लिखा है सर मेरा एक ब्लॉग है जिसमें मैं सरकारी योजनाओ से रिलेटेड जानकारी प्राप्त करवाता हु। Click
धन्यवाद
सरकार की इस योजना का लाभ हर किसान को उठाना चाहिए. किसानो के लिए बहुत लाभकारी योजना है. किसान को अपना नाम सूचि में देखना होगा, अगर आपका नाम नहीं है तो आप कृषि विभाग में शिकायत कर सकते है. https://www.dphindiyojana.in/mukhyamantri-kisan-kalyan-mp-farmer-panjiyan/