Mukhyamantri solar pump Yojana Online apply 2022, online registration MP solar pump scheme, Madhya Pradesh solar scheme registration form, मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
Mukhyamantri solar pump Yojana का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए किया है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की सहायता से किसानों को सिंचाई कार्य के लिए सोलर पंप वितरित किए जाएंगे। इस आर्टिकल में आपको मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना से जुड़ी जानकारी दी जा रही है जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता इत्यादि। आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Mukhyamantri solar pump Yojana क्या है
जैसा कि आप जानते हैं कि समय-समय पर मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से किसानों के लिए बहुत सारी योजनाओं की शुरुआत की जाती है इन्हीं योजनाओं में से एक है MP Mukhyamantri solar pump Yojana । इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप पर 90% तक का अनुदान दिया जाएगा ताकि किसान अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकें।

मध्य प्रदेश सरकार किसानों के लिए अगले 5 वर्षों में 2 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा है। मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना के लिए 25000 आवेदन का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से अभी कुल 20250 आवेदन प्राप्त हुए हैं और जिनमें से 14305 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Solar Pump Yojana |
किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | cmsolarpump.mp.gov.in |
MP Solar Pump Yojana का उद्देश्य
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि कृषि कार्य में सिंचाई कार्य हेतु डीजल पंप का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें किसानों का बहुत ज्यादा खर्चा आ जाता है। इस बड़े ते हुए खर्च को कम करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने Mukhyamantri solar pump Yojana की शुरुआत की ताकि किसानों को उनकी फसल की लागत में कमी आए और उन्हें अपनी पसंद से अच्छा उत्पादन और अच्छी आमदनी प्राप्त हो सके। सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश किसानों के लिए एक वरदान साबित होगी।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana के लाभ
- सबसे पहले मध्य प्रदेश किसानों को सोलर पंप योजना का मुख्य लाभ यह होगा कि उन्हें यह सोलर पंप मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे।
- ऐसे क्षेत्र जहां पर बिजली की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिस वजह से किसानों को सिंचाई कार्य में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है उनके लिए यह योजना वरदान साबित होगी।
- डीजल पंप से हो रही सिंचाई में आने वाले अधिकतम खर्च पर रोक लगेगी और सिंचाई कार्य आसानी से हो जाएगा।
- Mukhyamantri solar pump Scheme मध्य प्रदेश के सभी उठा सकते हैं और अपनी फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं।
- सोलर पंप योजना का लाभ वह किसान भी उठा पाएंगे जहां बिजली सुलभ नहीं है अथवा बिजली के खंभे 300 मीटर से अधिक दूरी पर हैं।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक किसान मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए
- वह सभी किसान आवेदन के लिए पात्र हैं जिनके पास किसान कार्ड उपलब्ध है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- किसान कार्ड
- मोबाइल नंबर
- फोटो
- जमीन के कागजात
सोलर पम्प प्रकार

Mukhyamantri solar pump Yojana में आवेदन कैसे करें?
सोलर पंप योजना में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी, जो इस प्रकार है:-
पहला चरण
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां पर नवीन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें।

- आपके मोबाइल लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा जहां पर अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP भेजें के विकल्प पर क्लिक करें।

- OTP का सत्यापन करने के बाद आपके सामने सामान्य जानकारी का फार्म खुल जाएगा।
- सामान्य जानकारी फार्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरे ।

- सामान्य जानकारी सही-सही भरने के बाद आपके सामने एक नया फार्म खुलेगा जहां पर आपको बैंक संबंधी, जाति, जमीन से संबंधित कागजात, एवं जो आप सोलर पंप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी जानकारी भरे।
दूसरा चरण
- इस चरण में आपको Aadhar eKYC करनी होगी। ई केवाईसी फॉर्म भरने के बाद Next बटन पर क्लिक करना होगा ।
- आपके सामने फिर से एक नया फॉर्म खुलेगा जहां पर आपको अपने बैंक की जानकारी भरनी होगी साथ ही आपको अपनी जाति, खसरा मैपिंग की जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- इसके बाद आपको खसरा मैपिंग की जानकारी सबमिट करनी होगी इसके लिए आपको ( अपने आधार से जुड़े खसरे देखने के लिए यहां क्लिक करें ) और ( अन्य खसरे लिंक करने हेतु क्लिक करें ) के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।

- यदि आपका खसरे आपके आधार से लिंक होगा तब वह तुरंत ही सबमिट हो जाएगा अन्यथा आप को अपने नए खसरे को आधार से लिंक करना होगा ।
- आपका खसरा सबमिट होने के बाद आपको सोलर पंप की जानकारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा जहां पर आपको अपने सोलर पंपिंग सिस्टम का प्रकार चुनना होगा।
- प्रकार चुनने के बाद आपके सामने आपके सामने कृषक अंश की राशि दिखाई देगी।
- अब आपको अपने द्वारा दी गई संपूर्ण जानकारी को एक बार जांच लेना चाहिए उसके उपरांत आपको अपने फार्म को अंतिम सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना चाहिए।
- अब आप के मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होगा जहां पर आपको ऑनलाइन पेमेंट के लिए बताया गया होगा।

- आपको बताई जा रही धनराशि को देने के लिए Pay Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा और Online Payment करके भुगतान सफल करना होगा।

- इस प्रकार आपका मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना के अंतर्गत आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा और आपको इसकी फाइनल रसीद प्राप्त हो जाएगी जिसे आप सुरक्षित रख ले।