UP voter list me Apna Naam Kaise jode 2022, gram panchayat voter list me Naam Kaise jode online/ offline, new voter card registration, UP Gram Panchayat Chunav voter list me Apna Naam Kaise Dekhen.
Voter List Me Apna Naam Kaise Jode – यदि आप 18 वर्ष से अधिक हो चुके हैं और अभी तक आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है या किसी कारण वश आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, तब आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से आप अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Contents
Voter List Me Apna Naam Kaise Jode 2022
दोस्तों यदि आपका नाम Voter List में शामिल ही नहीं होता है तब आप कोई भी चुनाव में चाहे विधानसभा चुनाव हो या ग्राम पंचायत चुनाव अपना मतदान नहीं कर सकते हैं । जब कोई चुनाव आता है तब चुनाव आयोग वोटर लिस्ट जारी करता है जिसमें बहुत से नए नाम जोड़े जाते हैं और बहुत से नाम हटा दिए जाते हैं, जैसे कि किसी की मृत्यु होने पर उसका नाम सूची से हटा दिया जाता है।

कई बार गलती से नाम हट जाते हैं जिस वजह से वोटर को मतदान करने में परेशानी होती है और वह अपना मतदान नहीं कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में देखना चाहिए। वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें। वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के 2 तरीके होते हैं पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन, आज हम यहां पर आपको ऑनलाइन तरीका बताएंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए
- आवेदक का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
आवश्यक जानकारी
- कृपया आवेदन से पूर्व यह पुष्टि कर लें कि पंचायत के निर्वाचक नामावली में नाम है या नहीं ।
- एक से अधिक बार पाया गया पंजीकरण अमान्य हो जायेगा ।
- केवल मकान संख्या, मतदाता सूची अनुसार ही भरें। किसी भी दशा में मकान संख्या में पता न भरें।
- किसी नाम को दर्ज करने से पूर्व श्री/श्रीमती/कुमार/बेगम/पंडित आदि न भरें।
- हिंदी में भरने के लिए इंग्लिश में लिखकर स्पेस बटन प्रेस करें अथवा गूगल इनपुट टूल का प्रयोग किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े?
दोस्तों Voter List Me Apna Naam जुड़ने के लिए आपको निम्न Steps को Follow करना होगा:-
- नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको State Election Commission, UP कि अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपके सामने बहुत से विकल्प खुल जाएंगे जहां पर आप को Apply For Name Addition के विकल्प में Click to Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
Note : इस फार्म में आपको ( * ) के निशान से चिन्हित कॉलम को भरना जरूरी है, अन्य को आप छोड़ सकते हैं।
1. निवास स्थान का विवरण:
इस फॉर्म मैं पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे, जिला, तहसील, विकास, ग्राम पंचायत ,वार्ड संख्या, मतदान स्थल की जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।

2. व्यक्तिगत विवरण:
यहां पर आपको अपना नाम, पिता का नाम, मकान संख्या, उम्र, मोबाइल नंबर, आधार नंबर की जानकारी देनी होगी।

3. सत्यापनकर्ता (निर्वाचक) का विवरण:
यहां पर आपको अपना मतदान क्रमांक, सत्यापन करता का नाम, वार्ड संख्या की जानकारी देनी होगी।

4. प्रमाण सम्बन्धी दस्तावेजों का विवरण :
यहां पर आपको संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी, संबंधित दस्तावेज का साइज 100KB से अधिक नहीं होना चाहिए।

- पहचान प्रमाण पत्र के लिए – आधार कार्ड
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र के लिए – शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
- निवास प्रमाण पत्र के लिए – ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पानी का बिल, बिजली का बिल, सरकार द्वारा निर्मित निवास प्रमाण पत्र
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आपके द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन होने के बाद आपका नाम सूची में शामिल कर दिया जाएगा।
आवश्यक सूचना:- ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने के पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में देख ले, वोटर लिस्ट में एक से अधिक नाम जोड़ना गैरकानूनी होता है, अधिक जानकारी के लिए आप अपनी BLO से संपर्क करें।
Voter
Pon nambr abdet karna he