UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana: यूपी के किसानों को 5 लाख रुपए, कैसे मिलेंगे यहां जाने?

UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत जो भी किसान खेत में काम करते वक्त किसी भी प्रकार की दुर्घटना का सामना करते हैं, जैसे कि विकलांग हो जाते हैं, उन किसानों के परिवार को सरकार द्वारा 5 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

और किसानों को 60% दिव्यांगता होने पर अधिकतम 2 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जा सकती है। यूपी सरकार ने इस योजना को 21 जनवरी 2020 को आरंभ की थी। इस योजना के अंतर्गत 14 सितंबर 2019 कि बाद में कोई भी किसान किसी भी दुर्घटना का शिकार होता है तो आर्थिक रूप से सक्षम ना होने के कारण सरकार द्वारा किसान के परिवार को मुआवजे के तौर पर धन राशि प्रदान की जाती है।

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि इस योजना में आवेदन कैसे करना है, और इस योजना का उद्देश्य, पात्रता, लाभ और विशेषताएं क्या है इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

किसानों को मिलेंगे 5 लाख रुपए – UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2023

इस योजना के तहत कोई भी किसान अपनी भूमि या किसी दूसरे की भूमि में मजदूरी करते समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना का शिकार होता है, तो किसान के परिवार को अधिकतम 5 लाख तक दिए जा सकते हैं। सरकार द्वारा इस योजना का बजट 600 करोड़ रुपए रखा गया है। और करीब 2 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान करने का सोचा है।

UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana

उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को नंदिनी कृषक बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसान इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के करीब 2 करोड़ किसानों को इस योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें 👉 Shram Card ka Paisa Kaise Check Kare | श्रम कार्ड ₹1000 की किस्त ऐसे चेक करें

UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामUP Krishak Durghatna Kalyan Yojana
लाभार्थीयूपी राज्य के किसा
वर्ष2023
आरंभकर्तामुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
वेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://esathi.up.gov.in/

इसे भी पढ़ें 👉 UP Bijli Bill Mafi Kab Hogi: माफ हो रहा बिजली बिल, ऐसे मिलेगा माफी का लाभ

UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana का लाभ ऐंव विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने की है।
  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत करीब 2 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ कोई भी किसान 60% से अधिक विकलांग हो जाता है तो उसके परिवार को सरकार द्वारा 2 लाख से अधिक की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 45 दिनों के अंदर दुर्घटना की जानकारी देकर आवेदन करना होगा।

UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana के तहत पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इस पात्रता को पूर्ण करना होगा अन्यथा आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

  • आवेदक को मूल रूप से किसान होना चाहिए।
  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष की होनी चाहिए।
  • दुर्घटना को 14 सितंबर वर्ष 2019 के बाद भी होना चाहिए।
  • किराए में खेती करने वाले किसान भी पात्र माने जाएंगेे।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana के तहत आवस्यक दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए इन दस्तावेजों को तैयार रखें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कृषि की भूमि के दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • आधारकार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पहचान प्रमाण पत्र

UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana online registration Kaise Kare?

  • आवेदक को सबसे पहले ही साथी पोर्टल पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज में आपको सिटीजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। यहां पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण फॉर्म खुल कर आ जाएगा। इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा।
  • संपूर्ण जानकारी भरने के बाद सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा। और आपकी ईमेल आईडी एक User I’d और Password भेज दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपको फिर से Login page पर आना होगा। इसके बाद आपको User I’d और Password भर के Login कर लेना होगा
  • इसके पश्चात आपके सामने 1 नया पेज खुलकर आ जाएगा। जिसमे कृषि विभाग कि सेवा के अनुभाग पर क्लिक करें। इसके अंतर्गत आपको मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पर क्लिक करना होगा।
  • योजना का आवेदन फॉर्म आपके स्क्रीन के सामने एक आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा।
  • इसके पश्चात आपसे इलाज संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटो को अपलोड करना होगा।
  • तत्पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस पंजीकरण संख्या से इसी वेबसाइट में आवेदक अपने आवेदन की स्थिति देख सकता है।

FAQ of UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana

➥ इस योजना से कितने किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा?

इस योजना से 2 करोड़ 38 लाख किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

➥ इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि कितनी होगी?

इस योजना के तहत न्यूनतम 2 लाख और अधिकतम 5 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment