नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना शुरू हुई, किसानों को मिलेंगे ₹12000 सालाना

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना : Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana शुरू कर दी गई है जिसके तहत महाराष्ट्र के किसानों को अब साल में ₹12000 किसान सम्मान निधि के मिलेंगे। पहले किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के ₹6000 केंद्र सरकार दे रही थी लेकिन अब महाराष्ट्र राज्य सरकार भी किसानों को ₹6000 अतिरिक्त देगी। यहां पर हम आप सभी महाराष्ट्र के किसानों को इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं जानकारी को अंत तक पूरा पढ़ें।

महाराष्ट्र के ज्यादातर किसान खेती पर निर्भर है, क्योंकि महाराष्ट्र में कृषि को एक उच्च स्तर पर किया जाता है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 9 मार्च को महाराष्ट्र में 2023 24 का बजट पेश किया गया जिसमें उन्होंने  नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana  की घोषणा की है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां। 

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2023 – Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 9 मार्च को महाराष्ट्र में नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना का ऐलान किया गया है। या योजना किसानों के लिए शुरू की गई है इस योजना में किसानों को ₹6000 सालाना राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इस योजना के 1.5  करोड़ किसानों को एक साथ लाभ दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की आजीविका को बेहतर बनाना है और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

योजना का नाम  Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
लाभार्थी  राज्य के किसान
उद्देश्य  किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  6,000 रुपए
लाभ दिया जाएगा  1.5 करोड़ किसान परिवारों को
राज्य  महाराष्ट्र
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
अधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी

इस योजना के अतिरिक्त महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को एक रुपए प्रीमियम पर फसल बीमा कवर भी दिया जाएगा आप सभी किसानों को बता दें कि इस योजना में आपको प्रीमियम का 2% लिया जाता है। इस योजना को किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है।

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना  की पात्रता

  • योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी किसान महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल किसानों को ही दिया जाएगा।
  • किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए।
  • किसान महाराष्ट्र कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए। 
  • किसान का बैंक खाता होना चाहिए जिसमें आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना  के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • जमीन के कागजात
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें?

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana  का लाभ लेने के लिए किसानों को भी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा जल्द ही सरकार इसके लिए आवेदन फार्म जारी कर देगी इस आवेदन फार्म में किसान को अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी जैसे नाम पता मोबाइल नंबर जमीन की जानकारी और इस आवेदन फार्म को लेखपाल के पास जमा करना होगा। इस प्रकार आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें 

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का फॉर्म कैसे भरें
किसान सम्मान निधि 14वीं किस्त कब आएगी? 
प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल रजिस्ट्रेशन
श्रम कार्ड ₹1000 मिलना शुरू? चेक करें 

Leave a Comment